Tuesday, October 23, 2018

रिपेयरिंग के चलते आज 6 घंटे के लिए एयरपोर्ट बंद, 300 उड़ानों पर पड़ेगा असर

देश के सबसे व्‍यस्‍त हवाई अड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मरम्‍मत और रखरखाव के लिए बंद रखा गया है। इसके चलते एयरलाइंस कंपनियों ने कई फ्लाइट्स कैंसल और रीशेड्यूल की हैं। 6 घंटे में तकरीबन 300 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को एयरपोर्ट के मुख्‍य रनवे और दूसरे रनवे पर मरम्‍मत का काम होना है। इसके अलावा इंटरसेक्‍शन रनवे पर भी रिपेयरिंग की जाएगी। शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक भी विमानों की आवाजाही में देरी हो सकती है। अगले साल 7 फरवरी और 30 मार्च को भी मरम्मत के लिए एयरपोर्ट को 6 घंटों के लिया बंद रखा जाएगा।

एक दिन में 970 फ्लाइट्स : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिडेट (एमआईएएल) के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर रोजाना 970 फ्लाइट्स आती और जाती हैं। इस एयरपोर्ट ने इस साल एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 4 करोड़ यात्रियों की कैपिसिटी वाले इस एयरपोर्ट का सालभर में करीब 4 करोड़ 80 लाख पैसेंजर्स ने इस्तेमाल किया है।

श्रीलंका ने देश में मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए भारत से मदद मांगी है। श्रीलंका सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा, "श्रीलंका में फिक्सिंग से जुड़े मामलों की जांच और इससे संबंधित कानूनी मसौदा बनाने में भारत उनकी मदद करेगा।

श्रीलंका के पेट्रोलियम मंत्री रणतुंगा ने कहा, "भारत का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) श्रीलंका में बड़े पैमाने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में मदद करेगा। हमारे पास इस समस्या से निपटने के लिए कोई विशेषज्ञ या कानून नहीं है।"

रणतुंगा पर सीबीआई ने लगाए थे फिक्सिंग के आरोप: श्रीलंका ने भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद यह कहा था कि जांच के लिए एक विशेष पुलिस यूनिट का गठन होगा। सीबीआई ने साल 2000 में रणतुंगा और अरविंद डी सिल्वा पर फिक्सिंग का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों को आरोपमुक्त कर दिया गया था। हाल ही में पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या पर आईसीसी ने फिक्सिंग से जुड़े मामले में सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया था।

गाले मैदान के ग्राउंड्समैन पर लगा था प्रतिबंध: गाले मैदान के ग्राउंड्समैन थरंगा इंडिका और क्रिकेटर थरींडू मेंडिस पर फिक्सिंग के आरोप लगे थे। दोनों पर लगा था कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के चौथे दिन मेजबान टीम को फायदा देने के लिए पिच बनाया था। दोनों को श्रीलंका क्रिकेट ने प्रतिबंधित कर दिया। इस मामले में प्रोविंसियल कोच जीवंता कुलतुंगा पर भी प्रतिबंध लगा था।

No comments:

Post a Comment

6 दिसंबर ने बदल दी भारत की राजनीति और नेताओं की सोचः

वैसे तो पूरे 26 साल हो गए हैं बाबरी मस्जिद को ढहाए हुए, लेकिन उसका भूत अभी भी जीवित है. और उसे जीवित रखने का पूरा श्रेय जाता है हमारे देश...